होजाई, दिसम्बर 20 -- असम के होजाई जिले में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन एक हाथियों के झुंड से टकरा गई। इस हादसे में आठ जंगली हाथियों की मौत हो गई, जबकि एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हादसा इतना बड़ा था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि टक्कर के कारण ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा रात करीब 2:17 बजे जामुनामुख-कंपुर सेक्शन के चंगजुराई इलाके में हुआ। अच्छी बात यह रही कि ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। नागांव डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुहाश कदम ने बताया कि घटनास्थल पर वन विभाग की टीम पहुंच चुकी है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। स्थानीय नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.