कटिहार, मार्च 19 -- कटिहार, एक संवाददाता कटिहार- बारसोई रेलखंड के सालमारी से मीनापुर रेलवे स्टेशन के बीच राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर मारकर ट्रेन का एसी कोच का शीशा क्रेक कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी। सूचना पर रेलवे पुलिस बल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर बारसोई आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर शंकर कुमार दास ने बताया कि रविवार को एससीएनएल कटिहार से सूचना मिली थी कि दोपहर बाद 3.30 बजे सालमारी से झौआ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 12423 डाउन डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-5 (9-16) के बाईं ओर पत्थरबाजी हुई है। इसके बाद घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले आरोपी की पहचान की गई है। पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.