गिरडीह, मार्च 6 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। उपरैली धनवार पेट्रोल पंप के सामने एक 25 वर्षीय युवक रविशंकर बरनवाल ने बुधवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बिजली मिस्त्री का काम करता था। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। भाई एक शादी समारोह में कोडरमा गया हुआ था जबकि पिता महावीर मोदी भी अपनी पुत्री के साथ कोडरमा के लिए निकल चुके थे। रास्ते में किसी ने फोन पर घटना की खबर दी तो सभी उल्टे पांव वापस आ गए। देखा कि रविशंकर पंखे के तार को फंदा बनाकर झूला हुआ है। सूचना मिलते ही धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। मृतक के पिता व परिजन ने इसे आत्महत्या बताया है। हालांकि खुदकुशी करने का क्या कारण था पता नहीं चल पाया है। मृतक अविवाहित था और पिछले ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.