लातेहार, फरवरी 12 -- लातेहार ,प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजद समर्थित उम्मीदवार मिलयानी कुजूर को भीम आर्मी का समर्थन मिलने की घोषणा की गई है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जगजीवन राम ने बताया कि संगठन पूरी मजबूती के साथ मिलेनियम कुजूर के समर्थन में खड़ा है और उन्हें हर हाल में विजयी बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया जाएगा। राजद प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रत्याशी को क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता बदलाव और विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी। संगठन ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर समर्थन जुटाने की अपील की। मौके पर राजद प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव मुन्ना खान, संतोष यादव, चिंटू यादव,वाजिद अंसारी सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...