पूर्णिया, जून 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। धमदाहा निवासी ई विनोद यादव को पूर्णिया जिला के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद का सदस्य चुना गया है। कसबा स्थित राजद कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी विधायक शाहनवाज आलम और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र यादव की देखरेख में यह चुनाव सम्पन्न हुआ। अमौर से अभय कुमार सिन्हा, बायसी से शम्स तबरेज, कसबा से नवीन यादव , बनमनखी से विष्णुदेव ऋषि, पूर्णिया सदर से रुस्तम खान और रुपौली से निरंजन कुमार दास राज्य परिषद के सदस्य चुने गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.