रांची, जुलाई 7 -- रांची। प्रमुख संवाददाता लोकहित अधिकार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुनील साहू समेत कई सदस्य 13 जुलाई को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होंगे। लोकहित अधिकार पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आर्यन कुमार सागर ने बताया कि राजद प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सह विधायक संजय प्रसाद यादव और राजद बिहार के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू की उपस्थिति में सभी संगठन की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से सैकड़ों युवा व अन्य शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.