पटना, जुलाई 15 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें उन दिनों को भी याद करना चाहिए जब वर्ष 1990 से 2005 तक बिहार में अत्याचार और भय का माहौल था। बिहार बदनाम और बीमार हो गया था। तब मुख्यमंत्री और राजद के अन्य मंत्रियों के आवास पर अपराधी आते-जाते थे। मंत्रियों के आवास पर अपराधी ठहरा करते थे। श्री राय मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में कोई भी अपराध करता है तो उसे जेल भेजा जाता है। सख्त सजा अपराधियों को दी जा रही है। पूरी दुनिया कह रही है कि बिहार में तेजी से विकास हुआ है। सड़कें, बिजली दुरुस्त हुई हैं। अस्पतालों में बेहतर इलाज हो रहा है। किसानों की उन्नति हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सब काम हो रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.