कोडरमा, जनवरी 24 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। राजद जिला प्रधान कार्यालय, विशुनपुर आश्रम रोड में भारत रत्न एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा, "समता मूलक समाज के प्रणेता कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय के नारे को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने समाज के पिछड़े लोगों को न्याय के रास्ते पर संगठित किया और आंदोलन को व्यापक बनाकर उनके अधिकार सुनिश्चित कराए। वर्तमान परिस्थितियों में समाज के पिछड़े, अति पिछड़े और दलित वर्ग को गरीब विरोधी तथा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है।" कार्यक्रम में घनश्याम तुरी, कुलदीप यादव, दीपक यादव, आरके मिश्रा, शंभु पासवान, गोविंद यादव, जहांगीर आलम, जैकी यादव, पवन भगत और मो. सुभान अली सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...