साहिबगंज, जून 20 -- साहिबगंज। राष्ट्रीय जनता दल की राज्य परिषद और झारखंड राज्य के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक गुरुवार को रांची में हुई। मौके पर 2025-28 के कार्यकाल के लिए हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय सिंह यादव को पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उधर राजद के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव का स्वागत साहिबगंज राजद जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव एवं प्रदेश सचिव मुन्ना यादव ने फुल माला पहनाकर किया। मौके पर जिला कमिटी की ओर से कई अहम मुद्दों पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के साथ बातचीत की गई। जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडो में राजद संगठन को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.