पटना, फरवरी 4 -- प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष नई दिल्ली स्थित आईएलबीएस अस्पताल में इलाजरत हैं। उनके लिवर में कुछ परेशानी है। पार्टी नेताओं में बिनु यादव, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, मुकुंद सिंह, मदन शर्मा, बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, डॉ कुमार राहुल सिंह, प्रमोद कुमार राम, निर्भय कुमार अंबेडकर, भाई अरुण कुमार, संजय यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, अरविन्द कुमार सहनी, कुमर राय, उपेंद्र चंद्रवंशी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.