बेगुसराय, जून 7 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। राजद की प्रखंड कमेटी का गठन शुक्रवार को किया गया। पार्टी के प्रखंड सांगठनिक चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। अब पार्टी के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों के बीच जाना शुरू कर दिए हैं। राजद नेता विजय सिंह कुशवाहा, पार्टी के महिला सेल की जिला उपाध्यक्ष प्रेमा शास्त्री, ध्रुव दास, ललित कुमार दास आदि ने प्रखंड राजद कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में भ्रस्टाचार चरम पर है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है जिससे उनका पलायन हो रहा है। शराबबंदी के नाम पर पुलिस लोगों को तंग-तबाह कर रही है। इस बार बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। महागठबंधन की सरकार बनने पर गरीब व शोषित पीड़ित लोगों को उनका हक मिलेगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.