मधेपुरा, जून 2 -- गम्हरिया एक प्रतिनिधिप्रखंड मुख्यालय स्थित प्रस्तावित उच्च विद्यालय प्रांगण में शनिवार को राजद का प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में विश्वनाथ यादव को पुन: तीसरी बार राजद गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। राजद के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक मत बनाते हुए प्रखंड अध्यक्ष के लिए विश्वनाथ यादव के लिए नामांकन कराया। प्रखंड अध्यक्ष पद पर मात्र एक नामांकन होने पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने प्रखंड अध्यक्ष के लिए विश्वनाथ यादव को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषित की। राजद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर बधाई दिया। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, राणा सिंह, प्रभाकांत झा, रामानन्द यादव,रोशन कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, नंदन यादव, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार यादव, वैधनाथ भगत, अमलेश यादव, प...