औरंगाबाद, मई 31 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के अंतर्गत सभी 15 पंचायतों एवं दाउदनगर नगर क्षेत्र के अध्यक्षों एवं डेलीगेटों का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया के तहत यह चयन संपन्न किया गया। अब प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार दोपहर 12 बजे, भखरूआं मोड़ स्थित राजद प्रखंड कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुबोध कुमार एवं सह निर्वाची पदाधिकारी रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पंचायत अध्यक्षों, नगर अध्यक्ष, डेलीगेटों, सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं को सूचना दी गई है। उन्होंने अपील की है कि सभी समय से उपस्थित होकर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाए और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...