लोहरदगा, सितम्बर 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ, लोहरदगा की बैठक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सतीश साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन सुनील कुमार मेहता ने किया। इस दौरान राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने विष्णु प्रसाद साहू, विनोद जायसवाल और अरुण प्रसाद साहू सहित कई को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। प्रदेश अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से पूरे देश में सामाजिक अन्याय बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर देश और प्रदेशवासियों को सामाजिक न्याय की जरूरत महसूस होने लगी है। राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय की लड़ाई को तेज करेगी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद विष्णु प्रसाद साहू ने कहा कि राजद सरकार में लोहरदगा जिला में पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण मिलता था। राजद को मजबूत बनाकर एक बार फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.