पटना, नवम्बर 11 -- भाजपा ने राजद पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और एनडीए की पार्टियों के खिलाफ झूठी बातें फैलाने का आरोप गया है। पार्टी ने चुनाव आयोग से राजद के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है। भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि राजद ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि भाजपा और लोजपा (आर) के कार्यकर्ताओं द्वारा जदयू के समर्थन में वोट देने से मतदाताओं को रोका जा रहा है। वहीं, जदयू द्वारा भी भाजपा और लोजपा (आर) को वोट नहीं दिलाया जा रहा है। इस तरह से भ्रामक और झूठे पोस्ट मतदाताओं में भ्रम फैलाने की साजिश के तहत की गई है। इससे चुनावी प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...