पटना, जुलाई 26 -- राजद ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन कर दिया है। समिति में अध्यक्ष सहित 29 वरीय नेताओं को जगह दी गई है। इनमें चार उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 12 महासचिव, 10 सचिव बनाए गए हैं। पार्टी ने समाज के सभी तबके का ख्याल रखा गया है। पार्टी के कोर वोटर कहे जाने वाले मुस्लिम, यादव के अलावा सवर्ण, दलित, महिला, पिछड़ा, अतिपिछड़ा समुदाय के नेताओं को भी जगह दी गई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व सांसद महबूब अली कैसर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.