पटना, जनवरी 3 -- प्रदेश राजद कार्यालय में शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। मौके पर प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक तथा मराठी कवयित्री थीं। भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्राचार्य और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। वे अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, बीनु यादव, डॉ तनवीर हसन, सुदय यादव, एजाज अहमद, सारिका पासवान, अरुण यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार राम, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव, मुकुंद सिंह, इंजीनियर अशोक यादव, हरेंद्र कुशवाह...