जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता दल, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यालय की ओर से महानगर अध्यक्ष रमेश राय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में पार्टी निर्देशों की अवहेलना, आधिकारिक नीति के विरुद्ध कार्य करने तथा प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष के लिए आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से संगठन की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा मानगो नगर निगम क्षेत्र में अधिकृत प्रत्याशी को समर्थन देने के निर्देशों की अनदेखी को अनुशासनहीनता माना गया है। जिला अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी ने तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है, अन्यथा पार्टी संविधान के तहत निष्कासन सहित एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...