पटना, जनवरी 2 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भाजपा नेता और उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शुक्रवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि रेखा आर्या को बर्खास्त किया जाए। साथ ही उनके पति को भाजपा पार्टी से निष्कासित करे। वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। प्रवक्ता ने कहा कि विगत 23 दिसम्बर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्याहीदेवी मंडल भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू ने बिहार के लड़कियों के बारे में घोर आपत्तिजनक बातें कहीं, जिसका वीडियो क्लिप विभिन्न समाचार चैनलों एवं सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। भाजपा नेता के बयान पर बिहार भाजपा नेताओं की सफाई हास्यास्पद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.