पूर्णिया, जून 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रधान महासचिव अभय कुमार सिन्हा उर्फ बंटी सिन्हा ने नबीन नगर कसबा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने बीते 20 वर्षों में बिहार की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया, इसलिए आज उनके पास जनहित में कहने को कोई उपलब्धि नहीं है। बंटी सिन्हा ने भाजपा के उस धरने को राजनीतिक नाटक बताया, जो डा. भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर किया गया था। उन्होंने कहा कि एक तस्वीर को आधार बनाकर भाजपा तांडव कर रही है, जबकि खुद भाजपा नेताओं ने बार-बार अंबेडकर और संविधान का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह ने सदन में अंबेडकर के खिलाफ बयान दिए थे और भाजपा की सरकारें संविधान से जुड़े प्रावधानों की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.