गिरडीह, जनवरी 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। राजद नेता कैलाश यादव हत्याकांड और आर्म्स एक्ट सहित पांच कांडों में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त छोटू राय उर्फ घनश्याम राय को बेंगाबाद पुलिस ने धनबाद के महुदा मोड़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। छोटू राय मोतीलेदा गांव का रहनेवाला है। राजद नेता कैलाश यादव की हत्या के बाद वह अपना ठिकाना और नाम बदलकर महुदा में रह रहा था। गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह और एसआई विजय मंडल की एक विशेष टीम गठित की गई और महुदा थाना पुलिस के सहयोग से मंगलवार की रात में छापामारी कर एक किराए के मकान से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे बुधवार को गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता...