कोडरमा, मई 31 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। राजद नेता सह कोडरमा विधानसभा से चुनाव लड़नेवाले सुभाष प्रसाद यादव के 85 वर्षीय पिता प्रेमधर राय का शुक्रवार को निधन हो गया। प्रेमधर राय काफी दिनों से बीमार थे। दानापुर स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जबकि अंतिम संस्कार पैतृक गांव हेतनपुर स्थित गंगा किनारे मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र सुभाष प्रसाद यादव ने दी। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव, प्रदेश महासचिव डॉ. जावेद अख्तर, कंचन यादव,पप्पू यादव,महेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, घनश्याम तुरी, कुलदीप यादव, फौजी यादव,जैकी यादव,यमुना यादव,रोहित यादव,दीपक यादव,पवन भगत समेत कई लोग शामिल हुए। वहीं शोक व्यक्त करने वालों में सरफराज नवाज, एनामुल हक, रामबचन यादव, विजय सिंह, बिनोद यादव, मो. असलम, परवेज आलम, मनोज रजक, संज...