जामताड़ा, जनवरी 20 -- नाला, प्रतिनिधि।सोमवार की सुबह राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मुहम्मद शरीफ का निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे मुहम्मद शरीफ अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निधन की खबर मिलते ही पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अशोक माजी ने कार्यकर्ताओं के साथ गोपालपुर स्थित दिवंगत मुहम्मद शरीफ के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि प्रदान की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जयदेव घोष, सुधामय घोष, गणेश भंडारी, अनाऊल अंसारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.