सहरसा, फरवरी 14 -- सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर युवा राजद नगर अध्यक्ष बिपिन भगत के बड़े भाई एवं व्यावसायी 50 वर्षीय विनय कुमार टोमी का असामयिक निधन हो गया है। वे कुछ दिनों से बीमार थें तथा इलाज केलिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही निधन हो गया। इनके निधन पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद महबूब अली केसर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विनय हरदिल अजीज युवा व्यावसाई थे। पूर्व विधायक यूसुफ सलाहउद्दीन, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि हस्सान आलम, वार्ड पार्षद विकास कुमार विक्की, गुलजार अशरफ़, डॉ उमेश कुमार, श्याम पोद्दार, बिपिन गुप्ता, सुमित गुप्ता, बिनोद भगत, कृष्ण कुमार, पंकज भगत, कुंवर जी ने भी शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...