बिहारशरीफ, जून 4 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। शेखपुरा राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह के आकस्मिक निधन पर नालंदा जिले सहित एकंगरसराय प्रखंड के राजद नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राजद नेताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया, जिसकी भरपाई तत्काल संभव नहीं है। राजद नेता विनोद यादव, शोभी यादव, बलिराम मिस्त्री व अन्य ने कहा कि अशोक सिंह के असामयिक निधन से पार्टी ने एक कर्मठ नेता खो दिया है। वे किसानों, मजदूरों, गरीबों, दलितों, असहायों और अल्पसंख्यकों के विकास के लिए लगातार संघर्षरत रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...