कोडरमा, जनवरी 28 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। राजद के प्रधान कार्यालय में 77 वें गणतंत्र दिवस पर जिला प्रधान कार्यालय सह राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवासीय परिसर में शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। झंडोतोलन जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने किया। राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस हर भारतीयों का राष्ट्रीय त्योहार है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी ने हमे आजादी दिलाई, आजाद भारत मे हमें विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान मिला। मौके पर घनश्याम तुरी, मनोज यादव, शंकर दयाल यादव, दीपक यादव, किशोरी यादव,मो शमीम, चरणजीत सिंह, नीरज कुमार, जैकी यादव, आरके मिश्रा, बिनोद यादव, कुलदीप यादव, टुकलाल यादव, धनंजय केशरी, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...