बोकारो, नवम्बर 20 -- राष्ट्रीय जनता दल जल्द ही चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। इसके लिए आंदोलन का शंखनाद होगा। उक्त बातें राजद झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने कहा यह सही है कि बिहार चुनाव में जनमत का अपमान हुआ है। ये वोट चोरी का सरकार है, चुनाव को अपहृत कर लिया गया। नियम कानून को,संविधान को धता बताते हुए चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनाव का दिखावा किया गया। उन्होंने कहा यह चुनाव, चुनाव नहीं बल्कि भारत से लोकतंत्र के खात्मे की शुरुआत है। अगर इसे नहीं रोका गया तो, अगली कड़ी में भारत के संविधान की विदाई होगी। नफरत का इतना बड़ा बवंडर मोदी सरकार उठाएगी कि पूरे देश में हाहाकार मच जाएगा। चारों तरफ मारकाट मच जाएगी, देश की सेना और पुलिस भी सिर्फ मूक दर्शक बनी रह जाएगी। 1971 वाला बांग्ला देश जैसा हालात बन जाएगा,सब कुछ तबाह हो जाएगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.