बिहारशरीफ, मई 30 -- राजद के 10वीं बार प्रखंड अध्यक्ष बने उपेंद्र फोटो : थरथरी राजद : थरथरी में शुक्रवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार व प्रखंड प्रधान महासचिव अमरजीत को बधाई देते कार्यकर्ता। थरथरी, निज संवाददाता। राजद का प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव व प्रखंड प्रधान महासचिव अमरजीत कुमार उर्फ पुटुस को बनाया गया है। उन्हें निर्विरोध चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक मनोज कुमार व सहायक पर्यवेक्षक अरविंद प्रसाद ने चुनाव कराया। उपेंद्र कुमार यादव राजद के 10वीं बार प्रखंड अध्यक्ष बने हैं। श्री यादव ने कहा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे। मौके पर राजद कार्यकर्ता कारू सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, ब्रजेश यादव, मुन्ना यादव, पंकज यादव व अन्य ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.