छपरा, मई 10 -- छपरा, एक संवाददाता। शहर में राजद की ओर से आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष में राष्ट्रीय जनता दल यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता देव कुमार महतो व संचालन मो सागर नौसेरवां के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिवान के राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्हें वीरेंद्र साह मुखिया ने माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक व बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि सामाजिक न्याय व सामाजिक सौहार्द की भावना आम मतदाताओं में पैदा करने हेतु, लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में 5 मई से सामाजिक न्याय परिचर्चा का कार्यक्रम आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.