बेगुसराय, मार्च 19 -- बेगूसराय। बिहार विधानसभा में विधायक कुंदन कुमार ने 90 के दशक में लालू यादव के शासनकाल के दौरान अराजकता, भ्रष्टाचार और अपराध के माहौल पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने इसे बिहार के विकास में सबसे काला दौर बताते हुए कहा कि वह दौर भय, भ्रष्टाचार और अपराध का था, जब जनता असुरक्षित थी और शासन नाम मात्र का था। कहा कि आज बिहार विकास की राह पर है। लेकिन उस दौर की सच्चाई नहीं भूलनी चाहिए। ताकि फिर कभी जंगलराज वापस न लौट सके। उन्होंने 90 के दशक में बिहार की बिजली की चरमराई हालत पर कहा कि उस समय घरों में दिया जलता था। लेकिन बिजली नहीं आती थी। आज सुशासन की नीति से गांव-गांव रोशन है। सड़कें जगमगा रही हैं और विकास की गाड़ी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। यह फर्क जंगलराज और सुशासन में दिख रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.