रामगढ़, जून 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। राजद के वरीय नेता ब्रदी विश्वकर्मा ने झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन होने पर हुसैनाबाद के विधायक संजय सिंह यादव से मंगलवार को उनसे मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता सौंपा और असीम बधाई दी। कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में झारखंड प्रदेश राजद एक नई ऊंचाईयों को छुएगा। आपके पिछले कार्यकाल में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की संख्या एक से बढ़कर चार हुई है। आने वाले वर्षों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय जनता दल एक मजबूत शक्ति के रूप में झारखंड में स्थापित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.