मधेपुरा, मई 27 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय स्थित चंद्रकांता कॉलेज में सोमवार को राजद के संगठनात्मक चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजद के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीरेंद्र कुमार सिंह व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सरगुन यादव की देखरेख में संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हुआ। जहां निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से निर्विरोध गजेंद्र राम उदाकिशुनगंज प्रखंड से लगातार तीसरी बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने। राजद प्रखंड अध्यक्ष पद पर पुन: चुने जाने पर गजेंद्र राम ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाऊंगा और पार्टी संगठन को मजबूत करूंगा। प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।मौके पर पूर्व प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.