पटना, जनवरी 7 -- जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा एवं पार्टी मीडिया पैनलिस्ट किशोर कुणाल ने कहा है कि राजद इन दिनों एक सोची-समझी और भ्रामक नैरेटिव गढ़ने में लगा हुआ है। जब-जब उसके नेताओं और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आते हैं, तब-तब वे जवाब देने के बजाय यह कहकर कि आपको जो काम मिला है, वो करिए...बचने की कोशिश करते हैं। साफ है कि यह बयानबाजी जनता का ध्यान अपने भ्रष्टाचार से भटकाने की हताश कोशिश के अलावा कुछ नहीं है। विपक्ष को अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को तथ्यों के साथ जवाब देना चाहिए। जनता को भ्रमित करने की बजाए अपने भ्रष्टाचार की सच्चाई जनता को बतानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...