पटना, फरवरी 7 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि विस चुनाव में मिली करारी हार के बीच राजद कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम दरअसल उपलब्धियों का जश्न नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और संभावित भगदड़ को रोकने का एक राजनीतिक नाटक है। यह कितनी हैरत की बात है कि जिनके नेतृत्व में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा, आज उन्हीं का राजद कार्यालय में स्वागत किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...