पलामू, मार्च 8 -- हरिहरगंज। हरिहरगंज शहर के राधे कृष्ण मैदान में राजद का होली मिलन समारोह नौ मार्च को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी में राजद कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव रहेंगे। राजद प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। सुबह 11 बजे से आयोजित समारोह के दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजद नेता बुधन सिंह यादव, आनंद यदुवंशी, दीपक यादव, अशोक यादव, विकास यादव,लखन यादव, कमलेश यादव, राजकुमार पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...