पूर्णिया, मई 15 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित फैसिलिटी भवन में राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम हुआ। राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विधान पार्षद मो. कारी ने सामाजिक न्याय परिचर्चा पर विस्तार पूर्वक बताया। पूर्व विधायक यदुवंश यादव ने राजद कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए सामाजिक न्याय के तहत पिछड़े के अधिकारों पर चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती ने कहा कि बिहार में परिवर्तन की लहर है। सरकार बनने पर माई-बहिन मान योजना के अंतर्गत 2500 रुपए प्रतिमाह, हर घर को हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त, पेंशन राशि में बढ़ोतरी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को विधायक मो. शहनवाज, प्रदेश महासचिव अमोद मंडल, जिलाध्यक्ष मिथलेश दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. आफताब, उपा...