जमशेदपुर, जनवरी 4 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता दल जिला पूर्वी सिंहभूम की बैठक पार्टी कार्यालय साकची में जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वसम्मति से 11 जनवरी 2026 को डॉल्फिन क्लब एंड रिसॉर्ट, डिमना में "चिंतन-मंथन सह वनभोज कार्यक्रम" आयोजित करने का निर्णय लिया गया।पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती पर विचार रखे। प्रदेश नेता नसीम अंसारी ने सुझाव दिए। चौधरी ने कहा, "पार्टी की ताकत कार्यकर्ता हैं। यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाएगा। गरीब, किसान, मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेंगे।"महिला अध्यक्ष सुशीला सिंह, सलीम जावेद सहित प्रमुख नेता उपस्थित। सभी से बड़े पैमाने पर भागीदारी की अपील।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...