हाजीपुर, जनवरी 30 -- हाजीपुर। सं.सू. स्थानीय एक होटल के सभागार में 01 फरवरी को राजद का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल होंगे। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने यह जानकारी दी है। 31 जनवरी को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से मिलेंगे। जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी संतोष चौधरी सहित कई कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...