पटना, सितम्बर 26 -- अतिपिछड़ों को लुभाने के लिए दस सूत्री संकल्प जारी करने के बाद राजद ने इस समुदाय के नेताओं से संवाद भी करने का निर्णय लिया है। शनिवार को पटना के वेटनरी मैदान में अतिपिछड़ा संवाद का आयोजन किया गया है। इसमें अतिपिछड़ा समुदाय के राज्य भर के नेताओं का जुटान होगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव इस संवाद में अतिपिछड़ों को यह बताएंगे कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो उनके लिए क्या-क्या किया जाएगा। संवाद का आयोजन राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी की ओर से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.