पटना, दिसम्बर 15 -- प्रदेश राजद कार्यालय में सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता थे और बरदोली के किसानों को संघर्ष की एक नई दिशा दी थी। लौह पुरुष ने अपने स्पष्ट कड़े और बेबाक निर्णय से देश की एकता को मजबूत किया था। वह छोटी रियासतों के खिलाफ थे। उन्होंने करीब 610 रियासतों को एक कर वर्तमान भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरुण कुमार यादव, मनोज यादव, डॉ. अनवर आलम, मुकुंद सिंह, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, मुकुंद सिंह, भाई अरुण कुमार...