सीवान, फरवरी 7 -- भगवानपुर हाट, एसं। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम का शुक्रवार को सीवान जाने के क्रम में भगवानपुर बाजार में राजद कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। भगवानपुर पहुंचने पर उन्होंने कहा कि राजद सामाजिक न्याय में विश्वास करने वाली पार्टी है। यह पार्टी लालू प्रसाद यादव के विचारधारा पर काम करती है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यूजीसी अधिनियम 2026 का समर्थन करती है तथा इस कानून को लाने के लिए केन्द्र सरकार का स्वागत करती है । उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस अधिनियम को लागू करने के पक्ष में है। मौके पर कई राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.