भागलपुर, जून 16 -- प्रखंड के शेरमारी स्थित एक विवाह भवन में रविवार को विक्षुब्ध और पुराने राजद कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व भावी प्रत्याशी अकबरपुर निवासी डॉ. दीपक ने किया। जबकि परिचर्चा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अशोक यादव ने की। परिचर्चा में जिप उपाध्यक्ष पप्पू यादव ने भी भाग लिया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण यादव, मुख्तार आलम, अजय मधुकर आदि ने सामाजिक न्याय पर विचार रखा। कार्यकताओं ने वर्तमान नेतृत्व की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कहा कि पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.