समस्तीपुर, अप्रैल 17 -- कल्याणपुर । राजद कार्यकर्ताओं ने दल के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह चक मेहसी पंचायत के पूर्व मुखिया मो. अयूब की पत्नी हमीदा खातून के निधान पर शोक व्यक्त किया है। शोक सभा में राजद प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व मुखिया रामबाबू राय, उप प्रमुख सह राजद के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष दीपक राय, मुखिया कविता देवी, जिप सदस्य नविता देवी, रामबाबू महतो, पूर्व जीप अध्यक्ष अनीता देवी, सुदेश्वर राय, चंद्रगुप्त शर्मा, सुशील कुमार यादव एवं जकी अहमद आरजू सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...