दरभंगा, सितम्बर 3 -- दरभंगा। बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने मंगलवार को कहा कि राजद-कांग्रेस सिर्फ अपमानजनक राजनीति तक सीमित है, जबकि एनडीए सरकार हर वर्ग को सम्मान और अवसर देने में विश्वास रखती है। पीएम मोदी का संबोधन और अपनी स्वर्गीया माताजी के प्रति प्रकट किया गया प्रेम हर किसी को भावुक कर देने वाला था। उनकी स्वर्गीया माताजी को अपशब्द कहना नीचता की पराकाष्ठा है। गाली-गलौज राजद और कांग्रेस के लोगों की संस्कृति रही है। बिहार की जनता इसे न कभी भूलेगी और न ही कभी माफ करेगी। उन्होंने बिहार कैबिनेट में लिये गए फैसले की भी सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...