आरा, मार्च 18 -- आरा। राजद अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की आगामी 30 मार्च को होने वाली बैठक को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को परिसदन सभागार में बैठक की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनु राठौर ने की। बैठक में पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि जिला सम्मेलन को सफल बनाना हम सबका दायित्व है। पूर्व एमएलसी सह प्रदेश उपाध्यक्ष लालदास राय ने कहा कि तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए इस जिला सम्मेलन को सफल बनाना जरूरी है। बैठक को जिलाध्यक्ष बीरबल यादव, पूर्व विधायक अरूण यादव, भाई दिनेश, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, युवा राजद जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने भी संबोधित किया और सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति के प्रखंड अध्यक्ष धर्म पाल पासवान, शोबराती नट, अर्जुन रजक, जयप्रकाश राम, कविनंदजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.