पटना, फरवरी 1 -- राजद ने अल्पसंख्यक समुदाय से 10 लाख लोगों को अगस्त तक पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया है। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय विशेष समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश राजद कार्यालय में मो. शब्बीर अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी ने कहा कि 31 अगस्त तक अल्पसंख्यक समाज के 10 लाख लोगों को राजद से जोड़ा जाएगा। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों को राजद से जोड़ा जाएगा। इस अभियान की शुरुआत सात फरवरी से होगी। इस कार्य के लिए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ चार विशेष समिति का गठन कर घोषणा करेगी। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि बिहार ही नहीं, देश में मुसलमानों के हक और अधिकार के लिए हम संघर्ष के लिए तैयार हैं। राष...