बगहा, जुलाई 21 -- मझौलिया। सावन की दूसरी सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के शिव मंदिरों में जलाभिषेक की धूम रही। प्रखंड के राजघाट स्थित महादेव मंदिर, शिव शक्ति धाम मझौलिया, बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर, सरिसवा बाजार स्थित शिव मंदिर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं लड़कियां व युवकों की टोली डीजे की धुन पर झूमते नाचते गाते राज घाट के महादेव मंदिर परिसर पहुंचे। यहां अवस्थित उत्तरवाहिनी गंगा नदी में स्नान किया फिर मंदिर में जलाभिषेक किया। बुजुर्ग बताते है कि बेतिया राज के महाराजा और महारानी यही उत्तरवाहिनी गंगा नदी में स्नान कर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना और जलाभिषेक करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...