वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पीडब्ल्यूडी की ओर से राजघाट पुल की मरम्मत की जाती है। इसके लिए 20 दिसंबर से करीब एक माह तक पुल से केवल बाइक और पैदल ही आवागमन होगा। शुक्रवार को एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान त्रिपाठी के साथ पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने बैठक कर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कहा। एडीसीपी ने बताया कि 18 दिसंबर को विस्तृत डायवर्जन जारी किया जाएगा। एडीसीपी ने अभियंताओं के साथ ही लंका, रामनगर और कोतवाली के ट्रैफिक इंस्पेक्टरों के साथ भी बैठक की। बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर मात्र दो पहिया वाहन तथा पैदल आवागमन होगा। शेष वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। सामने घाट पुल पर अधिक दबाव न हो, इसके लिए इससे रामनगर और लंका के बीच केवल छोटे चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा ही चलेंगे। बड़े चार पहिया वाहन, टेम्पो ट्रैव...