वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मरम्मत कार्य के चलते मालवीय पुल (राजघाट) से बुधवार को आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके कारण चंदौली की ओर जाने और वहां से आने वाले वाहनों का दबाव भिखारीपुर-चितईपुर और मोहनसराय-कैंट मार्ग पर बढ़ने की संभावना है। इसे लेकर यातायात पुलिस सतर्क है। इससे पहले 20 दिसंबर को पुल बंद किए जाने के पहले दिन यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी, जिसके चलते दोपहर तीन बजे के बाद प्रतिबंध वापस लेना पड़ा था। इसके बाद पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के मंथन के बाद 24 दिसंबर से मरम्मत कार्य दोबारा शुरू कराने का निर्णय लिया गया। वैकल्पिक मार्गों पर यातायात दबाव कम रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को वैकल्पिक रूटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अखरी चौराहे पर हाइवे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.