वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मालवीय पुल (राजघाट) के ड्रैनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक यानी कुल 25 दिन तक केवल बाइकें ही आ-जा सकेंगी। पैदल यात्रियों को भी आने-जाने पर छूट रहेगी। हालांकि स्कूल बसों को सुबह और दोपहर में एक-एक घंटे एक तरफ से आने और दूसरी तरफ से जाने की अनुमति मिली है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि पुल पर काम के दौरान नमो घाट से पड़ाव चौराहे के बीच केवल पैदल एवं दो पहिया वाहनों के आने-जाने की अनुमति होगी। स्कूल बसों को आने और जाने की अनुमति मिली है लेकिन केवल एक ही फेरे के लिए। यानी सुबह 9 से 10 बजे के बीच नमो घाट से पड़ाव की ओर स्कूल बसें जा सकेंगी। जबकि दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक पड़ाव से नमोघाट की ओर आ सकेंगी। पुल पर कार्य के दौरान रामनगर की ओर से आटो...